इंदौर में IND-WI का मैच, अजमेर में ऑनलाइन सट्टेबाजी! फ्लैट में चल रहा था खेल, अचानक पहुंची पुलिस… 3 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
IND vs WI Match Betting Case: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहे टी20 सीरीज के बीच ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला सामने आया है.
अजमेर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो भारत-वेस्टइंडीज के मैच पर लाखों रुपये का सट्टा लगा रहे थे.
पुलिस ने नंदनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-502 में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मौके से पुलिस ने लैपटॉप, टैबलेट और 7 मोबाइल समेत अन्य कई सामान अपने कब्जे में लिए हैं.
अब पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे उनके जुड़े अन्य सट्टेबाजों को भी पकड़ा जा सके. यह कार्रवाई अजमेर की किशनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मिलकर की है.
इस कार्रवाई के दौरान फ्लैट से मिले इलेक्ट्रॉनिक सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस को मौके से वाईफाई सिस्टम, 2 एक्सटेंशन बॉक्स और 1,020 रुपये कैश भी मिला है.
पुलिस ने इस मामले में कृ्ष्णगंज थाने में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने क्या बताया? अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद CO (नॉर्थ) शिवम जोशी का बयान भी सामने आया है.
उन्होंने बताया कि यह घटना 11 अक्टूबर (रविवार) की देर शाम हुई.
अजमेर में DST इंचार्ज शंकर सिंह रावत को एक मुखबिर से सूचना मिली कि सीकर रोड पर अंसल सोसाइटी के नंदनम फ्लैट्स में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का काम चल रहा है.
इस जानकारी के आधार पर, DST और किशनगंज पुलिस स्टेशन की एक संयुक्त टीम ने उस फ्लैट पर छापा मारा, जहां सट्टेबाजी चल रही थी. पुलिस ने फ्लैट से 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. मैच में क्या-क्या हुआ?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.
इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे.
भारत की ओर से खब्बू बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने 37 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 28 रनों की पारी खेली.
इसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 224 रनों का मजबूत टारगेट सेट किया. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना पाई.
विंडीज की ओर से शिमरन हेटमायर ने 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों की पारी खेली. उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 32 और शमार स्प्रिंगर ने 35 रनों की पारी खेली.
हालांकि इसके बावजूद वेस्टइंडीज को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा.
📡 स्रोत: NewsData.io