इंदौर- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के फरवरी 2027 में होने वाले फील्ड कार्य को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। 12 और 13 अक्टूबर को जिला मुख्यालय, ग्रामीण, नगरीय एवं छावनी बोर्ड के जनगणना कर्मियों तथा 14 और 15 अक्टूबर को नगर निगम इंदौर के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रशासनिक संकुल के सभागार कक्ष क्रमांक 210 में सुबह 9:30 से शाम 6:15 बजे तक होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।