देश

इंदौर- जनसुनवाई में प्राप्त हुए 304 आवेदन, जरूरतमंदों को मौके पर मिली सहायता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर- जनसुनवाई में प्राप्त हुए 304 आवेदन, जरूरतमंदों को मौके पर मिली सहायता

जनसुनवाई में कुल 304 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिन प्रकरणों में तत्काल सहायता की आवश्यकता थी, उनमें मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराई गई तथा जिन मामलों में तत्काल निराकरण संभव था, उनका भी निराकरण किया गया।

जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन आए। जरूरतमंद नागरिकों को नियमानुसार आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास का लाभ दिलाने के लिए भी कार्रवाई की गई। शेष प्रकरणों में जांच एवं नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान कुछ ऐसे नागरिक भी जनसुनवाई में पहुंचे, जिन्हें पूर्व में जनसुनवाई के माध्यम से सहायता मिली थी। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।