राज्य

इंदौर- कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर- कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सभी चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़े किये जाये, यातयात सिग्‍नल को व्यवस्थित किया जाये, चौराहों पर यातायात पुलिस को तैनात किया जाये, ताकि जाम की स्थिति नहीं बने। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जहां-जहां ब्लेक स्पाट है, उन्हें चिन्हित किया जाये तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे सड़क हादसे नहीं हो।

श्री वर्मा ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पूर्व वैकल्पिक मार्ग को प्राथमिकता के साथ बनाया जाये, ताकि वाहन चालकों और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों पर केट्स आई, डेलिनेटर एवं समस्त सड़कों पर जेब्रा क्रांसिंग एवं रोड मार्किंग की व्यवस्था की जाये। चौराहों पर ऑटोमेटिक विकल क्यू बेस्ड सिस्टम ठीक प्रकार से संचालित‍ किया जा रहा है। वहां सभी सिग्‍नल आपस में सिंक्रोनाइज किया जाये।

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होने दें। यातायात में बाधक बन रहे विद्युत पोल को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाये। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास यातायात में बाधा दे रहे अतिक्रमण को हटाया जाये।

उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नियंत्रण हेतु जो निर्धारित नो इंट्री पाइंट बने है, उसकी सतत निगरानी की जाये। आवश्यकता होने पर वहां पर ऑटोमेटिक हाईड्रोलिक बैरियर लगाये जाये। रिंग रोड़ एवं बायपास पर यातायात का दबाव नहीं हो इसके लिये वहां पर विशेष व्यवस्था की जाये।

मुख्‍य चौराहों पर सुगम यातायात को सुनिश्चित करने हेतु ट्रैफिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने कहा कि कॉलानी नगर चौराहे से सुखदेव नगर की ओर बढ़ते दबाव को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण किया जाये। टाटा स्टील चौराहे के मध्य लगे बिजली के पोल का स्थानांतरण किया जाये।

बायपास एवं रिंग रोड़ पर भी यातायात को सुगम किया जाये। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी का संचालन शुरू हो जाने के बाद शहर में अंतरराज्यीय बसों का दबाव कम होगा। बैठक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।