इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई समेत 4 पर FIR, युवक को छोड़ने के लिए मांगी थी ₹1.20 लाख की रिश्वत

Indore News: इंदौर लोकायुक्त ने रीगल चौराहा स्थित क्राइम ब्रांच के तत्कालीन निरीक्षक (टीआइ) सुजीत श्रीवास्तव समेत चार लोगों पर ₹1.20 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है# आरोप है कि युवक को कार्रवाई से बचाने के एवज में यूपीआई और नगद के जरिए रिश्वत ली गई थी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP