राज्य

इन्दौर- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सैनिक सम्मेलन 9 अक्टूबर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इन्दौर- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सैनिक सम्मेलन 9 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं आश्रितों के लिए 9 अक्टूबर को सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11.30 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय इंदौर के सभागार में होगा।

सम्मेलन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों की समस्याओं के समाधान के साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कमांडर नगेश चंद्र मालवीय (सेवानिवृत्त) सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सभी पूर्व सैनिकों एवं आश्रित परिवारों से 9 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे तक सम्मेलन स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।