इंदौर में पांचवें वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन, 400 से अधिक महिला प्रोफेशनल्स और उद्यमियों ने लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंदौर में महिला नेतृत्व और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पांचवें वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 400 से अधिक महिला प्रोफेशनल्स और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव की थीम ‘बियोंड: शेपिंग व्हाट्स नेक्स्ट’ रखी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसरों, उद्यमिता की संभावनाओं और बदलते व्यावसायिक परिवेश से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा। कॉन्क्लेव में 12 महिला वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उद्यमिता को आगे बढ़ाने, मार्केटिंग रणनीतियों, वित्तीय प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान महिला नेतृत्व, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने अनुभवों के माध्यम से महिलाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और बदलते दौर में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कॉन्क्लेव में शामिल प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तीकरण, पेशेवर विकास तथा नेतृत्व के अवसरों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
बाइट - शिंजनी कुमार, प्रतिभागी
बाइट - मानसी वीरानी, प्रतिभागी ------
लोअर हेडर
इंदौर में पांचवें वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन
कॉन्क्लेव में 400 से अधिक महिला प्रोफेशनल्स और उद्यमी शामिल
12 महिला वक्ताओं ने साझा किए अपने अनुभव
नेतृत्व, उद्यमिता, वित्त और एआई जैसे विषयों पर चर्चा
महिला नेतृत्व, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन