अपराध

इंदौर में प्रशासन की टीम ने 12 हजार लीटर अवैध थिनर से भरा टैंकर पकड़ा, गोदाम और फैक्ट्री सील

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में प्रशासन की टीम ने 12 हजार लीटर अवैध थिनर से भरा टैंकर पकड़ा, गोदाम और फैक्ट्री सील

इंदौर। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने बड़े पालदा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार लीटर अवैध थिनर से भरा टैंकर पकड़ा है। तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर दबिश देकर गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बना गई।

कार्रवाई के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बड़े पालदा के रिहायशी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों का अवैध रूप से आवागमन और भंडारण किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई शुरू की।

https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-230926-bvbcmi.mp4 मौके से 12 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद कलेक्टर ने आगे जानकारी दी कि मौके से करीब 12 हजार लीटर तेल बरामद किया गया है। जिसमें कई तरह के कंपोनेंट्स हैं। इसमें टर्पेंटाइन ऑयल, थिनर और डीजल भी शामिल है। चूंकि यह रिहायशी क्षेत्र है जहां लोग निवास करते हैं, सुरक्षा को देखते हुए परिसर को सील किया जा रहा है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जब्त तेल के सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच की जा रही है कि यह माल कहां से आया, कैसे आया और कहां ले जाया जा रहा था?

इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-230926-fritm1.mp4 https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-230926-casuyt.mp4 इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इंदौर में अवैध थिनर की पकड़ ने दिखाया कि नियमों का उल्लंघन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि समाज में अविश्वास भी पैदा करता है। जब भी किसी प्रकार का उल्लंघन या विवाद हो, तो कानूनी मार्ग और पारदर्शी प्रक्रियाओं का सहारा लेना चाहिए। हमें हर नागरिक को जागरूक करना चाहिए कि नियमों का पालन ही सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।