राज्य

इंदौर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ, 12 लाख 31 हजार से अधिक बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ, 12 लाख 31 हजार से अधिक बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

इंदौर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ महू नाका स्थित सांदीपनि मालव कन्या स्कूल में सांसद शंकर लालवानी ने किया। अभियान के तहत जिले में 12 लाख 31 हजार 545 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को शासकीय और निजी स्कूलों, मदरसों, केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों और आंगनवाड़ियों के माध्यम से कृमिनाशक गोली दी जा रही है

इंदौर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ सांदीपनि मालव कन्या स्कूल, महू नाका में सांसद शंकर लालवानी ने किया। अभियान के तहत जिले में 12 लाख 31 हजार 545 बच्चों को एल्बेंडा-जोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि-नाशक गोली दी जा रही है। इनमें शासकीय और निजी स्कूलों, मदरसों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, आंगनवाड़ियों के बच्चों को शामिल किया गया है। साथ ही 20 से 50 वर्ष की गैर-गर्भवती और गैर-धात्री महिलाओं को भी 400 मिलीग्राम एल्बेंडा-जोल की गोली दी जा रही है।

--- बाइट: शंकर लालवानी, सांसद, इंदौर बाइट: डॉ. माधव प्रसाद हासानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर

------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।