राज्य

इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत:16 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं; स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की स्क्रीनिंग नहीं कराई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत:16 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं; स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की स्क्रीनिंग नहीं कराई

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार शाम स्वाइन फ्लू से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को कोई दूसरी बीमारी नहीं थी। अस्पताल के मुताबिक, मृतक की पहचान सरोज नागर (60) के रूप में हुई है।

वे उज्जैन के ऋषि नगर की रहने वाली थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से इस सीजन की पहली मौत बताया जा रहा है।

मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को लेकर निगरानी और जरूरी जानकारी जुटा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि परिजन के मुताबिक, सरोज नागर 31 जुलाई को बीमार हुई थीं।

स्वाइन फ्लू की जांच गुजरात के अहमदाबाद स्थित लैब से कराई गई थी। 3 अगस्त को कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद सरोज नागर का इलाज चल रहा था। 16 दिन चले इलाज के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया।

सरोज नागर के पति बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और उनके दो बेटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की सिर्फ सूची बनाई परिजन ने बताया- स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की स्क्रीनिंग नहीं कराई। सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजकर परिवार के सदस्यों की सूची तैयार कराई गई।

परिवार के किसी सदस्य की जांच भी नहीं हुई और महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान नहीं की गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। सीएमएचओ से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि, खबर प्रकाशित होने के बाद देर रात तक एडवाइजरी जारी होने की संभावना है।

क्या है स्वाइन फ्लू ? स्वाइन फ्लू को H1N1 वायरस भी कहते हैं। यह इंफ्लुएंजा के एक नए स्ट्रेन जैसा है, क्योंकि इसके लक्षण भी सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं। स्वाइन फ्लू मूल रूप से सूअरों में होने वाली बीमारी है, जो इंसानों में भी फैल गई। इंसानों में इसका संक्रमण रेट यानी एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने की गति काफी तेज है।

इसके H1N2 और H1N3 वैरिएंट भी हैं। हालांकि, इंफ्लुएंजा के ये वैरिएंट इंसानों में

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।