राज्य

इंदौर में स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म:सहकर्मी विजिट के बहाने ऊपर ले गया, चाकू अड़ाकर धमकाया; परिवार को मारने की धमकी दी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म:सहकर्मी विजिट के बहाने ऊपर ले गया, चाकू अड़ाकर धमकाया; परिवार को मारने की धमकी दी

इंदौर के पास खुड़ैल के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी पर चाकू की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।

शिकायत के आधार पर खुड़ैल पुलिस ने शनिवार रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊपर के कमरे में ले जाकर की जबरदस्ती पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला खुड़ैल क्षेत्र के आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है।

उसने शिकायत में बताया कि उसके साथ काम करने वाला सोहेल शेख स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि सोहेल कई दिनों से उसे धमकाकर जबरदस्ती करने का दबाव बना रहा था। वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। महिला ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी।

वहां सोहेल ने उसे ऊपर की मंजिल पर विजिट करने के लिए साथ चलने को कहा। महिला ने मना किया तो आरोपी ने कहा कि वह उसके साथ कई वर्षों से काम कर रही है, फिर भी उस पर भरोसा नहीं करती। उसने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी भी दी। डर के कारण महिला उसके साथ ऊपर चली गई।

चाकू गर्दन पर रखकर धमकाया महिला के मुताबिक ऊपर पहुंचने के बाद सोहेल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया और जेब से चाकू निकालकर गर्दन पर रख दिया। आरोपी ने धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि वह पहले उसे मार देगा और फिर उसके परिवार को भी जान से खत्म कर देगा।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकी से वह बुरी तरह डर गई थी और विरोध नहीं कर सकी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद परिजनों को बताई बात घटना के बाद आरोपी मौके से चला गया। महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और उनके साथ खुड़ैल थाने पहुंची।

पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब महिला के आरोपों की जांच के साथ घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।