व्यापार

इंदौर के युवक से ₹8.70 लाख की ठगी:इंटरनेशनल शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का दिया झांसा, 9 बार में ट्रांसफर कराए रुपए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर के युवक से ₹8.70 लाख की ठगी:इंटरनेशनल शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का दिया झांसा, 9 बार में ट्रांसफर कराए रुपए

इंदौर में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। चंदन नगर में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल पर रिचार्ज कराने पहुंचे युवक को बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का पता चला।

जांच करने पर खाते से करीब 51 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 9 बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 8.70 लाख चंदन नगर पुलिस के मुताबिक ताप्ती परिसर निवासी जय कुमार बडोनिया ने शिकायत में बताया कि अप्रैल में उनके पास एक अज्ञात महिला का फोन आया था।

महिला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। उसकी बातों में आकर जय कुमार निवेश के लिए तैयार हो गए। इसके बाद महिला ने उन्हें अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी और कुल 9 बार में 8 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे मांगे जाने लगे।

इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस व साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। तीन बैंकों के खातों में पहुंची रकम पुलिस की जांच में सामने आया कि ठगी की रकम बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों में ट्रांसफर की गई। ये खाते हिंदूस ट्रेडर्स, एम इंटरप्राइजेस, कलिता इंटरप्राइजेस, विलेस एआई टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस, सोहन वुडन कार्ड सहित अन्य नामों से बताए गए हैं।

पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में किया गया। फिलहाल अज्ञात महिला और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पत्नी के मोबाइल में रिचार्ज कराने पर पता चली ठगी राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, चोइथराम मंडी के पास राजरानी नगर निवासी करण कोटिया के साथ भी ऑनलाइन ठगी हुई।

करण ने बताया कि वह काम से घर लौटे तो पत्नी मनीषा ने मोबाइल का बैलेंस खत्म होने की बात कही। वह रिचार्ज कराने लगे तो खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का संदेश मिला। इसके बाद उन्होंने बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई साइट पर भुगतान और खाते का विवरण चेक किया। तब पता चला कि खाते से करीब 51 हजार रुपए कट चुके हैं।

उन्होंने बैंक में शिकायत करने के साथ साइबर हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।