राजनीति

इंडी गठबंधन राहुल गांधी को नेता नहीं मानता - शिवराज सिंह चौहान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंडी गठबंधन राहुल गांधी को नेता नहीं मानता - शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस नेता ही राहुल को नेता नहीं मानते- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

शुद्ध वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा है- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

हार के बाद वोट चोरी का बहाना- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसे में देश उन्हें नेता कैसे मानेगा। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में कुछ प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बैठक में नहीं आए, जबकि उद्धव ठाकरे वर्चुअली जुड़ेंगे। साथ ही उन्होंने वोटर लिस्ट को लेकर कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी हार के बाद ऐसे आरोप लगाए जाते हैं।

-- बाइट: शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

-----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।