खेल

India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत

India vs West Indies 1st T20 Result : भारत ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा (India vs West Indies 1st T20 Result) दिया। टीम की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जमाया। टी20 फॉरमेट में टीम इंडिया की यह लगातार 10वीं जीत है। भारत जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे सीरीज के बाद से कोई भी मैच नहीं हारा है।

डेब्यू मैच में नमन धीर का शानदार प्रदर्शन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हुई। कप्तान शाई होप ने 52 रन बनाए। शेरफेन रदरफर्ड ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यू मैच में नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। धीर ने तीन विकेट लिए।

कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। Innings Break!

Naman Dhir leads the charge with a 3️⃣-fer on debut 👏 Over to our batters to chase down 1️⃣7️⃣2️⃣ 🎯 Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/JWc2tffPGP — BCCI (@BCCI) October 6, 2026 श्रेयस अय्यर ने टी-20 में जमाया पहला शतक जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी-20 शतक लगाते हुए नाबाद 102 रन की पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में शतक पूरा किया। जिसमें 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं ईशान किशन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले संजू सेमसन ने 11 रन और अभिषेक शर्मा 21 रन बना कर आउट हुए।

ये खबर भी पढ़ें: India T20 Team: न्यूजीलैंड के दौरे के लिए टी-20 टीम का ऐलान, भुवेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, सूर्यवंशी की जगह बरकरार

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।