राज्य

इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। घटना के समय विमान में 150 यात्री सवार थे।

इंडिगो विमान (6E925) ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी। इसी विमान को 6E6968 के रूप में 5:05 बजे लखनऊ से अहमदाबाद जाना था। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आने की घटना हुई। इसके बाद विमान शाम 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। जबकि इसे शाम 4:20 बजे पहुंचना था।

हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे। वहीं, तकनीकी दिक्कत आने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। यात्रियों के लिए इंडिगो ने दूसरे विमान का इंतजाम किया। फिर उस विमान से सभी यात्रियों को शाम करीब 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। इंजीनियरों की टीम खराब हुए विमान की जांच कर रही है।

19 जून को भी इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी थी बिजली आंधी-तूफान के चलते 19 जून, 2026 को कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े एक इंडिगो विमान (6E6068) पर बिजली गिर गई थी। हालांकि, घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ था। विमान में सवार सभी 141 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को उतार लिया गया था। बाद में उन्हें दूसरे विमान से अगरतला भेजा गया था।

अब जानिए विमान पर बिजली कैसे गिरती है?

आकाशीय बिजली आमतौर पर विमान के नोज या विंगटिप जैसे आगे के नुकीले हिस्से से ही टकराती है। इसके बाद करंट विमान की बाहरी सतह से होकर गुजरता है। यह करंट विमान के पीछे के हिस्से यानी टेल से होकर बाहर निकल जाता है। बिजली से विमान को नहीं होता ज्यादा नुकसान आमतौर पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने पर विमान को बहुत कम नुकसान पहुंचता है।

दरअसल, विमान की बाहरी सतह इस तरह बनाई जाती है कि करंट बाहर से ही गुजर जाए। कई मामलों में सिर्फ छोटे निशान या छोटे छेद दिखाई देते हैं। हालांकि, बिजली की चपेट में आने के बाद विमान की तकनीकी जांच की जाती है। यात्रियों को बिजली का झटका नहीं लगता विमान की बाहरी संरचना बिजली को यात्रियों से दूर रखने का काम करती है।

इसलिए अंदर बैठे यात्रियों को बिजली का झटका नहीं लगता। बिजली गिरने पर यात्रियों को तेज चमक और जो

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंडिगो की एक उड़ान पर बिजली गिरने से नोज क्षतिग्रस्त हुई और पायलट ने लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की। यह घटना विमानन सुरक्षा और मौसम के प्रभाव पर प्रकाश डालती है। ऐसी दुर्घटनाएँ यात्रियों के विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं और एयरलाइन को अतिरिक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा उपाय अपनाने की प्रेरणा देती हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।