विदेश

इंडिगो की लखनऊ-सऊदी अरब फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग:टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; 10 दिन में दूसरी घटना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंडिगो की लखनऊ-सऊदी अरब फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग:टॉयलेट में बम की धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; 10 दिन में दूसरी घटना

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया। प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।

10 दिन पहले भी सऊदी अरब के दम्माम जा रही फ्लाइट में मिली थी इसी तरह की धमकी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था।

पूरी खबर पढ़ें… -------------------- ये खबरें भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए:केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया।

प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंडिगो की लखनऊ से दम्माम जाने वाली फ्लाइट पर टॉयलेट में बम की धमकी लिखे टिश्यू पेपर मिलने के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 133 यात्रियों के साथ यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल की जाँच के लिये महत्वपूर्ण है। ऐसे हादसे से यात्रियों का मनोबल प्रभावित होता है और एयरलाइन के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठते हैं। आम जनता को यह चेतावनी देता है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहना आवश्यक है और किसी भी असामान्य वस्तु को तुरंत अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।