राजनीति

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस

राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को सियासी पारा चढ़ा रहेगा.

एक तरफ विपक्ष के इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' की महारैली होनी है तो दूसरी ओर बीजेपी का भी विरोध मार्च के जरिए इसका जवाब देने का प्लान है.

विपक्षी दलों के नेताओं का दावा है कि जिस मकसद से रैली की जा रही है, वह जरूर पूरा होगा. वहीं, NDA नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि नौटंकी करने से कुछ हासिल नहीं होता. जनता विपक्षी दलों का सच जानती है.

दिल्ली पुलिस ने भी रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

विपक्षी गठबंधन का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से शुरू होगा और रामलीला मैदान पहुंचेगा.

इसके बाद रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के नेता रैली को संबोधित करेंगे.

विपक्षी नेताओं के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से बसों में सवार होकर मार्च के शुरुआती स्थल तक पहुंचने की संभावना है.

10 लाख लोगों के आने का दावा

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कथित 'वोट चोरी' को लेकर आयोजित 'दिल्ली चलो' मार्च और रैली में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से विपक्षी दलों के नेता और समर्थक शनिवार को ही राजधानी दिल्ली पहुंचने लगे.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच रैली में विपक्षी दलों के अलावा छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के भी बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है.

इंडिया गठबंधन ने रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है.

वेणुगोपाल बोले- दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी

रैली से एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल रामलीला मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया.

मैदान में रैली के लिए मंच तैयार हो चुका है और हजारों की संख्या में कुर्सियां भी बिछाई जा चुकी हैं.

हालांकि, बारिश के बाद भी रामलीला मैदान में जगह-जगह पानी भरा हुआ है और कीचड़ जमा है. ऐसे में रैली में पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में केसी वेणुगोपाल

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।