मनोरंजन

'इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी...', पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी...', पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायणम्' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जा रहा है.

फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच बज बना हुआ है, ये एडवांस बुकिंग में ही रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है.

ऐसे में अब उन्होंने फिल्म में दिखाए गए पुष्पक विमान को लेकर बात की और इसकी तुलना एलन मस्क के साथ ही टेस्ला की फ्लाइंग कार से कर दिया, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए.

दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायणम्' के प्रमोशन में बिजी हैं.

ऐसे में हाल ही में रणबीर, यश, रकुल प्रीत सिंह और नितेश तिवारी साथ में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे.

जहां पर एक्टर ने 'रामायणम्' को लेकर बात की और इस दौरान उन्होंने 'पुष्पक विमान' पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

'इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी...'

रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर इवेंट से वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो 'रामायणम्' के पुष्पक विमान को लेकर कहते हैं, 'मैं ये भी बताना चाहता हूं कि एलन मास्क ने हाल ही में एक फ्लाइंग कार बनाई है.

लेकिन मुझे लगता है कि भारत ने तो ऐसा 5000 साल पहले ही पुष्पक विमान के जरिए कर लिया था.

इंडिया के पास पहले से ही है.' रणबीर का ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर

ट्रोल्स के निशाने पर आए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर पुष्पक विमान को लेकर दिए बयान के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए.

लोगों ने उनके स्टेटमेंट पर जमकर खरी-खोटी सुनाई.

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है बोलना पड़ता है लेकिन सच में अब ऑडियंस काफी समझदार हो चुकी है रणबीर जी. जोकर लग रहे हो ये सब बोलते हुए. सबको पता है कोई नहीं मानता

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।