'इंडिया में बहुत प्रॉब्लम होती है...', दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद बोले दिलजीत दोसांझ, न्यू ईयर शो का ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. 30 अक्तूबर को उनका पहला लाइव कॉन्सर्ट दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें 70,000 से ज्यादा की भीड़ पहुंची थी.
शो में लेजर लाइट्स से कलरफुल लाइट्स और ड्रोन्स तक का खास इंतजाम किया गया था.
ऐसे में अब इस कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें जब भी इंडिया में शोज करने होते हैं तो समस्याओं से गुजरना पड़ता है.
दरअसल, दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्ट से पहले आने वाली समस्याओं के बारे में बात की साथ ही अपने न्यू ईयर 2027 शो का ऐलान भी कर दिया.
चलिए बताते हैं सिंगर और एक्टर ने क्या कुछ कहा.
दिलजीत बोले- 'इंडिया में मेरे लिए समस्या शुरू हो जाती है...'
दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने दिल्ली फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, 'देखो हमें बहुत सारी समस्याओं से गुजरना पड़ा.
बहुत सारी समस्याएं आईं. मैं सारी दुनिया में शो करता हूं.
वहीं पर समस्या नहीं आती है लेकिन जब इंडिया आता हूं तो यहां स्पेशली मेरे लिए समस्या ही समस्या शुरू हो जाती है. पता नहीं क्यों? लेकिन दिल्ली फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया. आप लोग हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं.
हमने भी पूरा जोर लगा दिया था कि चाहे जितनी समस्या आए पहला शो करके ही जाएंगे.
फिर बारिश का मौसम हो गया और मैंने भगवान से प्रार्थना की कि बस 4 घंटे बारिश बंद रहे. स्टेज गीला था तो मैं नाचकर गा नहीं सका.'
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/DfILEseHP5u/?utm_source=ig_embed utm_campaign=loading" data-instgrm-versio
📡 स्रोत: ABP Live Film