अपराध

इंडियन ह्यूमन राइट्स विंग्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मानवाधिकार की रक्षा के लिए ली शपथ*

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

गोरखपुर | संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर बृजमोहन की अध्यक्षता में महर्षि शांडिल होम्यो चिकित्सा संस्थान, खजांची चौराहा पर इंडियन ह्यूमन राइट्स विंग्स के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.

कैलाशचंद्र पति त्रिपाठी, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. एल.बी.

पाण्डेय एवं नीलम शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन सचिव व अध्यापक सुनील मणि त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.

कैलाशचंद्र पति त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक मानव के अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देशहित और जनहित में कार्य करें। डॉ.

श्वेता सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों का दायित्व केवल पद तक सीमित नहीं है, बल्कि जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के हित में कार्य करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। डॉ.

एल.बी.

पाण्डेय ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अध्यक्ष इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि वे अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और सभी के सहयोग से समाज के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।आसरा फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

सचिव सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्था द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ऐसी व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जहां प्रत्येक व्यक्ति के मानवाधिकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हो।समारोह में मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में इंजीनियर बृजमोहन (अध्यक्ष), सुनील मणि त्रिपाठी (सचिव), उद्धव गुप्ता, विनय पाठक एवं कामयाब ज़ेहरा (उपाध्यक्ष), शिवानंद श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष), अमानुल्लाह खान एवं शम्स तबरेज अली (कोर कमेटी सदस्य), मोहम्मद फैसल खान (लीगल एडवाइजर), गीतांशिका श्रीवास्तव (सोशल मीडिया इंचार्ज), चिन्मयानंद मल्ल (इन्फॉर्मेशन इंचार्ज) तथा अरुण कुमार श्रीवास्तव (सीनियर एडवाइजर) शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अशफा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर मोहम्मद अब्दुल्लाह की प्रमुख भूमिका रही उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की बधाई देते हुए हमेशा अपना सहयोग संस्था को देने की बात की। समारोह में संस्था के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।