इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने पेश किया AI चेहरा 'देवी'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 14, नई दिल्ली: जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नए AI चेहरे ‘देवी’ को पेश किया है। इसके माध्यम से भारत और इंडोनेशिया के बीच साझेदारी से जुड़ी जानकारियां डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।
दूतावास के मुताबिक, ‘देवी’ के जरिए भारतीय संस्कृति, पर्यटन, छात्रवृत्ति, कारोबार, निवेश के अवसरों और कांसुलर सेवाओं से जुड़े अपडेट साझा किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी जुड़ाव से संबंधित जानकारी को लोगों तक आसान और सहज तरीके से पहुंचाना है।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘देवी’ का परिचय देते हुए लोगों से उसे फॉलो करने और ‘हेलो’ कहने की अपील की है। इस पहल के जरिए भारत-इंडोनेशिया संबंधों से जुड़ी खबरों और जानकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।