Indore: 10 घंटे चली जांच... चूहे-कॉकरोच, मिलीं फंगस वाली सब्जियां और एक्सपायरी फूड, लाइसेंस निरस्त कर किचन सील

Indore News: इंदौर में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने नामी सयाजी होटलपर बड़ी कार्रवाई की है. करीब 10 घंटे चली जांच में वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रिज में रखी मिली. किचन में चूहे, कॉकरोच और भारी गंदगी भी मिली. इसके बाद होटल का फूड लाइसेंस निरस्त कर किचन सील कर दिया गया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP