इंदौर में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस इंदौर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।
समारोह के दौरान किसान कल्याण स्वाभिमान क्विज 2026 के तहत तीन किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं, श्रीकृष्णा मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थी अथर्व सहाये को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की कला और संस्कृति की झलक पेश की।
वहीं, विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से शासन की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
बाइट – कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री
बाइट – शिवम वर्मा, जिला कलेक्टर, इंदौर लोअर हेडर
इंदौर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य समारोह में हुए शामिल
स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
किसान कल्याण स्वाभिमान क्विज के तहत तीन किसानों का सम्मान
मेधावी छात्र अथर्व सहाये को मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार