अपराध

इंदौर- जन सुरक्षा की दृष्टि से आवासीय क्षेत्र में संचालित इवेंट मैनेजमेंट के गोदाम को किया सील

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर- जन सुरक्षा की दृष्टि से आवासीय क्षेत्र में संचालित इवेंट मैनेजमेंट के गोदाम को किया सील

कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश तथा अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगंज के निर्देशों के पालन में आज तहसीलदार मल्हारगंज निधि राजपूत के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग की टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के नंदा नगर स्थित मकान नंबर 9/3 में संचालित इवेंट मैनेजमेंट के गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान गोदाम में मशीनें एवं लिक्विड पदार्थ पाए गए। संबंधित गोदाम के संचालन एवं वहां रखी सामग्री के संबंध में मौके पर कोई दस्तावेज अथवा आवश्यक जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई। साथ ही गोदाम में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम भी नहीं पाए गए। आवासीय क्षेत्र में गोदाम के उपयोग तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों को देखते हुए जनसुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा उक्त गोदाम को सील कर दिया गया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा संभावित जोखिम उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।