इंदौर में जत्रा ट्रेड फेयर एवं मराठी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंदौर में स्वाद, संस्कृति और खरीदारी के अनूठे संगम जत्रा मेगा ट्रेड फेयर एवं फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित इस आयोजन के पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पारंपरिक मराठी व्यंजनों के साथ लावणी नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। फूड जोन में पारंपरिक व्यंजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
वहीं, हैंडीक्राफ्ट जोन में माहेश्वरी, बांधणी और अजरख साड़ियों सहित हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। ट्रेड जोन में इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर ऊर्जा और विभिन्न उत्पादों पर विशेष ऑफर उपलब्ध हैं। आयोजकों ने बताया कि आयोजन को जीरो वेस्ट बनाने के लिए जैव अपघटनीय सामग्री का उपयोग और कचरे का पृथक्करण किया जा रहा है।
बाइट-1 – गोलू शुक्ला, विधायक बाइट-2 – हेमांगी, आगंतुक
-------------- जत्रा ट्रेड फेयर एवं मराठी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
जत्रा में पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब लोगों ने मराठी व्यंजनों का लिया लुत्फ