अपराध

इंदौर- केंद्रीय जेल में नवरात्रि के अवसर पर भव्य गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित, निरुद्ध पुरुष और महिला बंदियों ने दीं आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर-  केंद्रीय जेल में नवरात्रि के अवसर पर भव्य गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित, निरुद्ध पुरुष और महिला बंदियों ने दीं आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां

केंद्रीय जेल इंदौर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिदेशक जेल, वरुण कपूर के सपरिवार मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर जेल में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों द्वारा मनमोहक गरबा प्रस्तुतियां दी गईं।

बंदियों द्वारा मां काली के अवतार पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि वरुण कपूर ने अपने मधुर गायन से समां बांध दिया। उनके साथ जेल अधीक्षक दिनेश कुमार नरगावे ने भी एक गीत प्रस्तुत किया। श्री कपूर ने जेल में हो रहे नवाचार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा बंदियों में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण भी किया।

इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक इंदर सिंह नागर, सहित जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाइट -

  1. वरुण कपुर (महानिदेशक जेल, मप्र)
  2. दिनेश कुमार नरगावे (अधीक्षक, केंद्रीय जेल, इंदौर)
M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।