विदेश

इंदौर में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का भव्य शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का भव्य शुभारंभ

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ किया। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समिट का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ी प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया और विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को आशय पत्र वितरित किए।

समिट के दौरान मध्यप्रदेश शासन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया, सेमी इंडिया, सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी मोहाली, इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप लंदन तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज मुंबई के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की नीति-2025 के जापानी, ताइवानी और कोरियाई भाषा संस्करणों का भी विमोचन किया।

इस पहल से प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-------- होल्ड बाइट - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

होल्ड अप - संतोष कुमार, सीईओ, पारस सेमीकंडक्टर्स

इंदौर में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का भव्य शुभारंभ

सेमीकंडक्टर कंपनियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए आशय पत्र

सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने कई संस्थानों से हुए समझौते

मध्यप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स नीति-2025 के विदेशी भाषा संस्करण जारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 एक दो दिवसीय उद्योगिक कार्यक्रम है, जिसमें सेमीकंडक्टर निर्माण, अनुसंधान और नवाचार पर चर्चा होगी। यह समिट इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की तकनीकी उन्नति और डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान का संकेत देती है, और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को भारत के प्रमुख उत्पादन केंद्रों में से एक बनाने की दिशा में एक कदम है। आम जनता के लिए इसका असर रोजगार के न

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।