राज्य

इंदौर में पथ विक्रेताओं के अधिकारों और समस्याओं पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की समीक्षा बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में पथ विक्रेताओं के अधिकारों और समस्याओं पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की समीक्षा बैठक

आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों से किया संवाद

वेंडिंग कमेटी गठन और निर्धारित वेंडिंग जोन विकसित करने पर जोर

इंदौर, अक्टूबर 27: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इंदौर में पथ विक्रेताओं के अधिकारों और समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता में सिटी बस कार्यालय में आयोजित बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कानूनगो ने पथ विक्रेताओं के लिए वेंडिंग कमेटी के गठन, निर्धारित वेंडिंग जोन के विकास और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

नगर निगम के अधिकारियों ने योजना की प्रगति और समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। योजना प्रभारी के अनुसार, इंदौर नगर निगम क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक लाख 26 हजार 190 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो चुके हैं। बैठक में पथ विक्रेताओं के व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

---------------------

बाइट – प्रियांक कानूनगो सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

बाइट – श्रृंगार श्रीवास्तव अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।