राज्य

इंदौर में संघ का चरैवेति एकत्रीकरण, सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने समाज के साथ मिलकर काम करने पर दिया जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में संघ का चरैवेति एकत्रीकरण, सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने समाज के साथ मिलकर काम करने पर दिया जोर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदौर विभाग का चरैवेति एकत्रीकरण आयोजित किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के समापन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने पांच जिलों से आए स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने समाज की चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए समाज की सज्जन शक्ति के साथ मिलकर कार्य करने की शैली विकसित करने पर जोर दिया।

अतुल लिमये ने कहा कि संगठन के विस्तार के साथ-साथ सर्व समाज में संघ भाव की व्याप्ति भी आवश्यक है। उन्होंने समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज को भी साथ आना होगा, क्योंकि जगन्नाथ का रथ तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और संघ प्रार्थना के साथ हुई।

इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग प्रदर्शन किया। आयोजन में हजारों स्वयंसेवकों के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।एकत्रीकरण के दौरान समाज की विभिन्न चुनौतियों के समाधान में सामूहिक सहभागिता और सामाजिक समन्वय के महत्व पर जोर दिया गया। संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के समापन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पांच जिलों के स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

-

बाइट्स--

लक्ष्मीनारायण - किसान नेता

कलश लड्ढा - स्वयंसेवक

जानकीलाल विजयवत - स्वयंसेवक

5 लोअर हेडर

इंदौर में संघ के इंदौर विभाग का चरैवेति एकत्रीकरण

शताब्दी वर्ष के समापन पर सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने किया संबोधित

समाज की सज्जन शक्ति के साथ मिलकर काम करने पर जोर

सर्व समाज में संघ भाव की व्याप्ति का आह्वान

ध्वजारोहण, संघ प्रार्थना और सामूहिक योग प्रदर्शन में शामिल हुए हजारों स्वयंसेवक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।