इंदौर में शंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित, पांच लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के नेत्र स्वास्थ्य को लेकर रेनबो स्कूल स्टूडेंट्स आई स्क्रीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। वहीं, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। शंकरा आई फाउंडेशन की ओर से बच्चों के नेत्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है।
इसके तहत इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के तीन जिलों में पांच लाख स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में आंखों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस दौरान नेत्र स्वास्थ्य के महत्व और स्कूली बच्चों तक जांच सुविधाएं पहुंचाने की पहल पर जोर दिया गया।
----
बाइट
डॉ. कौशिक मुरली अध्यक्ष, शंकरा आई फाउंडेशन ऑफ इंडिया
------
इंदौर में शंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह
रेनबो स्कूल स्टूडेंट्स आई स्क्रीन कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रदेश के तीन जिलों में पांच लाख बच्चों की होगी नेत्र जांच
मुख्यमंत्री ने नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता और सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर
उप मुख्यमंत्री बोले, पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म