इंदौर में तीन दिवसीय संघ की बैठक आयोजित होगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होगी। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पत्रकारों को बताया कि बैठक डेली कॉलेज परिसर में होगी। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सभी छह सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्य विभागों के प्रमुख सहित कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।
बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सरसंघचालक के विजयादशमी उद्बोधन में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। नए माध्यमों की सामग्री, नशीली दवाओं की समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप और वैश्विक परिदृश्य जैसे समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।
------- होल्ड अप -- सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
इंदौर में तीन दिवसीय संघ की बैठक आयोजित होगी
बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा