इतिहास

इंद्रपुरी में महाआरती और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ माहौल, मंजू गौतम और पार्षद जीत राजपूत हुए शामिल

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंद्रपुरी में महाआरती और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ माहौल, मंजू गौतम और पार्षद जीत राजपूत हुए शामिल

भोपाल। इंद्रपुरी स्थित मनसापूर्ण हनुमान मंदिर, एरिकेशन ऑफिस के पास, श्री मनसापूर्ण राजमाता दुर्गा उत्सव समिति की ओर से भव्य महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा, वहीं भजन संध्या में प्रस्तुत भक्तिगीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता श्रीमती मंजू गौतम और विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 66 के पार्षद जीत राजपूत उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्रीमती मंजू गौतम ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को अपनी आस्था और संस्कारों से जुड़ने का अवसर देते हैं।

पार्षद जीत राजपूत ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। इनके माध्यम से आपसी सहयोग, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।

समिति के मार्गदर्शक धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि माता रानी की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना का संचार होता है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं।

आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्रवण जाट, उपाध्यक्ष चंदन भलराव, सचिव अनिकेत गौड़, कोषाध्यक्ष रजत बगुल और संरक्षक मोहित वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों और सुख-शांति की कामना के साथ हुआ।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।