Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स से मदद मांगना तमिलनाडु के एक इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया.
दिवाली से पहले उन्होंने अपने फॉलोअर्स से दिवाली पर मिठाई भेजने की अपील की थी, लेकिन कुछ लोगों ने उनके नाम पर फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे महंगे सामान के ऑर्डर भेजने शुरू कर दिए.
हैरानी की बात यह थी कि इन सामानों की डिलीवरी कैश ऑन डिलीवरी (COD) के जरिए की जा रही थी.
यानी सामान लेने के लिए पैसे चुकाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर आ गई, जबकि उन्होंने ये ऑर्डर किए ही नहीं थे.
तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले वीरमणि सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं.
उन्होंने अपने पोस्ट में दिवाली के मौके पर मिठाई मंगवाने के लिए अपना पता और मोबाइल नंबर शेयर किया था.
लेकिन कुछ लोगों ने उनकी इस अपील को गलत तरीके से लेते हुए उनके नाम पर फर्जी ऑर्डर करने शुरू कर दिए.
देखते ही देखते उनके घर पर लगातार डिलीवरी करने वालों की लाइन लगने लगी और उनके लिए इस परेशानी से निपटना मुश्किल हो गया.
फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन के आने लगे ऑर्डर
वीरमणि के घर पर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के डिलीवरी एजेंट महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर पहुंचने लगे.
इनमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन और टेलीविजन जैसे महंगे सामान शामिल थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी ऑर्डरों में से एक टीवी की कीमत करीब 1.69 लाख रुपये बताई गई.
परेशानी यह थी कि उन्होंने इनमें से कोई सामान ऑर्डर नहीं किया था और न ही उनके पास इनकी कीमत चुकाने के लिए पैसे थे.
ऐसे में जब डिलीवरी कर्मचारियों ने सामान सौंपने के लिए ओटीपी मांगा, तो वह इसे उपलब्ध नहीं करा सके. इस वजह से सामान की डिलीवरी भी पूरी नहीं हो पाई.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.co
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar