इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत, 58 गेंद में चेज किया लक्ष्य; श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंग्लैंड ने शनिवार (19 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज की. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम की यह रिकॉर्ड जीत रही.
टीम ने सिर्फ 58 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया.
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग करते हुए 18.5 में सिर्फ 124 रन पर सिमट गई.
फिर चेज करते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
इसके साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका का तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.
यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 15वीं जीत रही.
इसके साथ टीम ने एक खास विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर ली. पाकिस्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 टी20 मुकाबले का रिकॉर्ड है.
इस तरह एकतरफा जीता इंग्लैंड
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका 124 रन पर सिमट गई.
टीम के लिए ओपनिंग करने वाले पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन स्कोर किए. वह सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे.
इस दौरान इंग्लैंड के लिए सोनी बाकेर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने 2 विकेट लिए. बाकी लियाम डॉसन और जेमी ओवर्टन ने 1-1 विकेट लिया.
8-wicket win ✅ 3-0 series win ✅ Back to 🌎 #1 ✅
Highlights: https://t.co/StaznoL3Sy pic.twitter.com/WduDgnSe0c
England Cricket (@englandcricket) September 19, 2026
यह भी पढ़ें: <a title="एशियन गेम्स 2026: पीएम मोदी ने भारतीय दल का बढ़ाया हौसला, बोले- 'हर एथलीट ने...'" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/pm-n
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इंग्लैंड की टी20 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 58 गेंदों में लक्ष्य पूरा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की, जो एक रिकॉर्ड है। यह मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। इस जीत से इंग्लैंड का टूर जीतने का ट्रैक रेकॉर्ड 3-0 हो गया और श्रीलंका को 3-0 से सूपड़ा साफ मिला। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की प्रभुत्व को दर्शाती है और टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। आम जनता के लिए यह राष्ट्रीय गर्व और खेल में नई ऊर्जा का प्रतीक है, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह और भ