इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 103 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में इंग्लैंड ने एक पारी में इतने रन बना दिए कि पाकिस्तान दो पारियां खेलने के बाद भी उसके पास नहीं पहुंच सकी.
पाक टीम दोनों ही पारियों में 200 रन का आकंड़ा नहीं पार कर सकी, जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ एक पारी में 400 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगा दिए थे. 19 अगस्त से शुरू हुआ मुकाबला तीसरे दिन (21 अगस्त) को समाप्त हो गया. मैच जल्दी खत्म होने में पाकिस्तान के घटिया प्रदर्शन का अहम योगदान रहा.
टीम न तो बैटिंग में कमाल कर सकी और न ही गेंदबाजी में उनका सिक्का चला. WHAT A PERFORMANCE 🦁 Dominant with bat and ball 🏏 Victory by an innings and 103 runs in Leeds! 👏 pic.twitter.com/yLIPgBu2Ke
England Cricket (@englandcricket) August 21, 2026 ऐसा रहा मैच का हाल इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर सिमट गई.
टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने 61 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज फिफ्टी के आंकड़े को नहीं छू सका. इस दौरान इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
इसक
📡 स्रोत: ABP Live Khel