मनोरंजन

इंजीनियर एन.डी. उटवाल का मनाया जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंजीनियर एन.डी. उटवाल का मनाया जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं

भोपाल। नर्मदा घाटी विकास विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर कार्यरत इंजीनियर एन.डी. उटवाल के 60वें वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 6 सितंबर को भोपाल में जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर संपूर्ण मध्य प्रदेश सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि एवं शुभचिंतक पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री अमर उटवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी रामसेवक कटारे, राजेश मकवाना, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम घोसले, रमेश मालवीय, भूरा पारोचे, रंजीत पारोचे, ओम उटवाल, रामगोपाल विलवान, सेतु नरवर, विशाल छात्र, करण मालवीय, जगराम धुरिया, महेश उटवाल, पुरुषोत्तम जी एवं हरी शास्त्री जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

सभी ने इंजीनियर एन.डी. उटवाल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।