'इंशाअल्लाह! दिल्ली को दुल्हन बनाकर मुंबई पर पाकिस्तानी झंडा लहराएंगे', लश्कर आतंकी की भारत को धमकी
लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी इमरान लियाकत भट्टी ने मुंबई में पाकिस्तान का झंडा फहराने की धमकी दी है। उसने कहा कि जिस तरह हमने भारत के टुकड़े करके पाकिस्तान बनाया, उसी तरह कश्मीर को भी वापस लिया जाएगा। गुजरात और हैदराबाद को वापस लिया जाएगा। नॉर्थ-ईस्ट में सेवन सिस्टर्स को भी आजाद कराया जाएगा।
📡 स्रोत: NewsData.io