इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्रेमी संग फरार हुई पत्नी: शादी के 9 साल बाद 5 साल की बेटी को छोड़कर गई, पति ने एसपी से लगाई गुहार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक महिला के कथित रूप से प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के पति पुष्पेन्द्र लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी राधा लोधी को ग्राम रैपुरा निवासी शिवेन्द्र लोधी अपने साथ ले गया। पति के मुताबिक दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी, जो बाद में कथित प्रेम संबंध में बदल गई।
पुष्पेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और उनकी 5 वर्षीय बेटी सौम्या लोधी है। आरोप है कि पत्नी बेटी को उसके पास छोड़कर घर से चली गई और अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। वर्तमान में बेटी अपने पिता के साथ रह रही है और उसका पालन-पोषण भी पिता द्वारा किया जा रहा है।
:
पुष्पेन्द्र का आरोप है कि वह शिकायत लेकर थाना भौंती पहुंचा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। उसने एसपी से मामले की जांच कराकर पत्नी को ले जाने के आरोप में नामजद व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।