'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर अब लंदन में प्रदर्शन की तैयारी है.
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शनिवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में संसद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लंदन में मौजूद लोगों से दोपहर 12 बजे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. राठी ने कहा कि अब इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का समय आ गया है.
राठी ने की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
ध्रुव राठी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह लंदन पहुंच गए हैं.
उन्होंने लिखा, अगर आप यहां हैं, तो शनिवार दोपहर 12 बजे संसद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होने वाले प्रदर्शन में शामिल हों.
I ve just reached London It s time the world sees the reality of vote chor and murderer of democracy.
International danka bajane ka time aa gaya hai Join the protest tomorrow in front of Mahatma Gandhi s statue in parliament square at 12pm if you re here Jai Hind 🇮🇳
Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 16, 2026
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, अंतरराष्ट्रीय डंका बजाने का समय आ गया है.
राठी ने अपनी पोस्ट का समापन जय हिंद के साथ किया.
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे राठी
ध्रुव राठी का यह ऐलान ऐसे समय आया है, जब पिछले सप्ताह उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 में उनके आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर
📡 स्रोत: ABP Live