IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला.
सोमवार (26 अक्टूबर) को फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर कोचिंग स्टाफ के 5 सदस्यों के अलग होने की जानकारी साझा की, जिसमें बैटिंग कोच माइकल हसी भी शामिल रहे. 2026 सीजन के बाद चेन्नई ने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी रिश्ता खत्म कर दिया था.
उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अब फ्लेमिंग के बाद चेन्नई के कोचिंग स्टाफ से 5 और दिग्गजों की छुट्टी हो गई.
सबसे पहले माइकल हसी को धन्यवाद करते हुए पोस्ट में लिखा गया, "2008 में पहले सीजन से ही आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे."
From the very first season in 2008, you have been an integral part of the Chennai Super Kings family.
Your journey in Yellow has been defined not just by the runs you scored and the players you mentored, but by the dedication, humility, and unwavering commitment you brought to this franchise over the years.
Your place in our history will forever remain special, Hussmeister. Once a Super King, always a Super King. 💛
Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 26, 2026
आगे लिखा गया, "पीली जर्सी में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए गए रनों या आपके मार्गदर्शन में तैयार हुए खिलाड़ियों से ही नहीं, बल्कि उन सालों में आपके समर्पण, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता से भी परिभाषित होता है जो आपने इस फ्रेंचाइजी को दी.
हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास बनी रहेगी, हसमिस्टर."
बॉलिंग कोच एरिक सिमंस की विदाई पोस्ट पर लिखा गया, "2018 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा रहे एरिक सिमंस ने हमारी बॉलिंग यूनिट को तैयार करने और पिछले कुछ सालों में टीम की सफलता में महत
📡 स्रोत: ABP Live Khel