खेल

IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी

MS Dhoni CSK IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी के भविष्य को लेकर दरवाजे खुले रखे हैं.

हालांकि सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक धोनी का आईपीएल 2027 में बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरना मुश्किल नजर आ रहा है. अगर धोनी अगले सीजन नहीं खेलते हैं तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटॉर की भूमिका में जुड़े रह सकते हैं. धोनी ने अभी तक नहीं किया खेलने से इनकार

महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल के पहले सीजन से चला आ रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 45 साल के धोनी आईपीएल 2027 में भी खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे?

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी के भविष्य पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनकी तरफ से अभी तक अगले सीजन में खेलने से इनकार नहीं किया गया है.

इससे पहले भी विश्वनाथन कह चुके हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के भविष्य का फैसला खुद पूर्व भारतीय कप्तान को ही करना है. फ्रेंचाइजी चाहती है कि धोनी किसी न किसी भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहें.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि आईपीएल 2027 में धोनी बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर न आएं. घुटने की समस्या धोनी के लिए बड़ी चुनौती धोनी के भविष्य को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी फिटनेस और खासतौर पर घुटने की समस्या है.

बढ़ती उम्र के साथ उनके लिए पूरे आईपीएल सीजन की तैयारी करना आसान नहीं रह गया है. आईपीएल 2026 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि पूरे सीजन वह टीम के साथ जुड़े रहे और डगआउट से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आए. टीम मैनेजमेंट ने भी उनके ऑफ-फील्ड योगदान को काफी महत्वपूर्ण माना था.

धोनी के सामने एक और चुनौती नियमित प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलना है. इंटरनेशनल क्रिकेट

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।