खेल

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स में IPL 2027 के लिए नए कोच की एंट्री हो गई है. इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज गैरेथ बैटी टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका अदा करेंगे.

उनकी कोचिंग में इंग्लिश काउंटी टीम सरे ने 2022 से 2024 के बीच लगातार तीन खिताब जीते थे. अब उन्होंने CSK में नई भूमिका मिली है. वह टीम के हेड कोच जहीर खान के साथ कोचिंग स्टाफ में दिखाई देंगे.

सरे की तरफ से दिग्गज के अलग होने की जानकारी साझा की गई. इसके साथ काउंटी टीम ने उनके चेन्नई के साथ नए रोल के बारे में भी बताया.

टीम ने सोशल मीडिया पर जारी की गई एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा, "हेड कोच गैरेथ बैटी क्लब छोड़कर IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं."

आगे कोच का शुक्रिया अदा करते और उनकी उपलब्धियों के बारे में लिखा, "क्लब, गैरेथ को उनके कार्यकाल के दौरान मिली शानदार सफलताओं के लिए धन्यवाद देना चाहता है.

उनके मुख्य कोच रहते हुए, सरे ने 2022 से 2024 तक लगातार तीन बार काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीता.

Head Coach Gareth Batty is to leave the Club to take up a role with Chennai Super Kings in the IPL.

The Club would like to thank Gareth for overseeing a highly successful period in its history.

As Head Coach, Surrey won three County Championship titles in a row from 2022-2024. https://t.co/PHJOYgB1qV

Surrey Cricket (@surreycricket) October 26, 2026

चेन्नई की छठी ट्रॉफी पर नजर

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स की इस बार छठी ट्रॉफी जीतने पर नजर होगी. चेन्नई और मुंबई के नाम 5-5 आईपीएल ट्रॉफी हैं. सीएसके ने पिछला खिताब 2023 में जीता था.

अब देखना दिलचस्प होगा कि कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव के बाद टीम अगले सीजन कैसा परफॉर्म करती है.

<h

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।