खेल

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अगले सीजन से टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। वह मुख्य कोच जहीर खान की अगुवाई वाले सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। इस नियुक्ति की पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने की है।

काशी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मोहित शर्मा को नए गेंदबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल किया जा रहा है। उनके नाम की सिफारिश मुख्य कोच जहीर खान ने की है। उन्होंने कहा कि मोहित बतौर खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शानदार रहे हैं और टीम को उम्मीद है कि वह गेंदबाजी कोच के रूप में भी अच्छा काम करेंगे।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी सहयोगी स्टाफ में भी आने वाले हफ्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है। काशी विश्वनाथन के अनुसार, नए कोचिंग स्टाफ की नियुक्तियां भी जहीर खान की सिफारिश के आधार पर की जाएंगी। मोहित शर्मा टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर एरिक सिमंस की जगह लेंगे। मोहित का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पुराना रिश्ता रहा है।

वह टीम के लिए 2 अलग-अलग दौर में कुल 4 सीजन खेल चुके हैं। आईपीएल में उनका आखिरी कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहा था। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए भी 2016 से 2018 तक खेला है। गौरतलब है कि मोहित शर्मा ने आईपीएल में 120 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 134 विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के साथ उनका प्रदर्शन खास तौर पर चर्चा में रहा था।

टीम के साथ बिताए 2 सत्रों में उन्होंने 41 विकेट लिए और अपनी सटीक गेंदबाजी तथा अलग-अलग तरह की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया था। आईपीएल में मोहित का सबसे यादगार सीजन2014 रहा था। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 23 विकेट हासिल किए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली पर्पल कैप अपने नाम की थी।

यही प्रदर्शन उनके आईपीएल करियर के सबसे खास दौर में शामिल है। भारतीय टीम के साथ भी मोहित का सफर खास रहा है। 2015 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहित टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने भारत के लिए 26 एकदिवसीय और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 31 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 6 विकेट हैं। मोहित ने पिछले साल दिसंबर में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अपने भावुक संदेश में उन्होंने हरियाणा से लेकर भारतीय टीम और आईपीएल तक के सफर को याद किया था। उन्होंने हरियाणा क्रिकेट संघ, बीसीसीआई, अपने कोच, साथियों, आईपीएल टीमों और सहयोगी स्टाफ का आभार जताया था।

अब क्रिकेट से खिलाड़ी के रूप में विदाई लेने के बाद मोहित के सामने कोच के रूप में नई जिम्मेदारी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका पुराना अनुभव और जहीर खान के साथ काम करने का मौका टीम की गेंदबाजी व्यवस्था में उनके लिए अहम भूमिका बना सकता है। अगले सीजनसे वह मैदान के बाहर रहकर गेंदबाजों की तैयारी और रणनीति में योगदान देते नजर आने वाले हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए गेंदबाजी कोच के रूप में पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन द्वारा पुष्टि की गई है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मोहित शर्मा का अनुभव और कौशल टीम की गेंदबाजी रणनीति को नया आयाम देगा। उनके जुड़ने से टीम के युवा गेंदबाजों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और मैचों में गेंदबाजी की गुणवत्ता में सुधार संभव है। आम जनता के लिए यह खुशी की बात है क्योंकि CSK के प्रशंसकों क

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।