विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी? ट्रंप बोले- बहुत बड़ा कदम उठाने वाले हैं, फिर खुद हमले की खबरों को नकारा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान पर बड़े हमले की तैयारी? ट्रंप बोले- बहुत बड़ा कदम उठाने वाले हैं, फिर खुद हमले की खबरों को नकारा

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच अब जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है.

ट्रंप ने दोहराया कि उनका मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है.

हालांकि, बाद में उन्होंने ईरान पर जल्द नए हमले किए जाने की खबरों को खारिज कर दिया.

ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा.

अलास्का में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि देखते रहिए कि हम ईरान के साथ क्या करते हैं. हम बहुत बड़ा कदम उठाने वाले हैं.

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचाया है.

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसा न हो.

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी की खबरें ट्रंप का यह बयान उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन को ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.

पिछले सप्ताह आई एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि पेंटागन ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड को ईरान में संभावित सैन्य अभियान फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी करने को कहा है.

हालांकि, इस निर्देश में हमले की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई थी.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों को आशंका है कि 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकती है.

इजरायल में होने वाले चुनाव से पहले भी ऐसी कार्रवाई की संभावना जताई गई थी.

ट्रंप बोले- चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेंगे हालांकि, ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान पर जल्द हमले की अटकलों को खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत हो रही है.

इसलिए अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा.

ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत जारी रहने के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ईरानी समुद्री यातायात पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी.

उन्होंने दावा किया कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन हो रहा है, लेकिन इसमें ईरान का तेल शामिल नहीं है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।