विदेश

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट

Inflation in Iran: ईरान और अमेरिका में लंबे समय से जारी जंग का खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में यहां खाने-पीने की चीजों की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि लोगों का जीना दुभर हो गया है. खबरों के मुताबिक, ईरान में लोगों ने मीट, डेयरी और कॉफी का इस्तेमाल करना कम कर दिया है क्योंकि इससे इनके बजट पर दबाव बढ़ रहा है. ईरान की अर्थव्यवस्था इन दिनों गहरे संकट के दौर से गुजर रही है.

कई सारे रिपोर्टों में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अमेरिका संग जंग ने यहां के करोड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया है. महज एक साल के अंदर खाने-पीने की चीजों की कीमतें 60 से 88% तक बढ़ गई है. वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 100% के आंकड़े को पार कर गई हैं. फुल-टाइम नौकरियों और इंडस्ट्रियल कामकाज में कमी आई है.

महंगाई से परेशान ईरान में लोग

ISNA ने शनिवार, 15 अगस्त को अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि ईरान की सालाना महंगाई दर 80% से ऊपर बनी हुई है. जुलाई 2026 के आखिर में, ईरान के स्टैटिस्टिकल सेंटर ने लगातार पांचवें महीने रिकॉर्ड सालाना महंगाई दर्ज की थी.

29 जुलाई 2026 को जारी एक रिपोर्ट में स्टैटिस्टिकल सेंटर ने जुलाई में खत्म होने वाले साल के लिए ईरानी परिवारों की 12 महीने की महंगाई दर 66% बताई, जो जून में 62% थी. SCI ने इसे दशकों में सबसे ज्यादा सालाना दर बताया.

वहीं, इस बीच, ईरान के स्टैटिस्टिकल सेंटर से लिए गए और 'ट्रेड इकोनॉमिक्स' द्वारा बताए गए डेटा से पता चला है कि ईरान की पॉइंट-टू-पॉइंट/साल-दर-साल महंगाई दर जुलाई 2026 में घटकर 87.9% हो गई, जो जून में 88.6% थी. यह तीन महीनों में आई पहली बार गिरावट है. 87.9 प्रतिशत की 'पॉइंट-टू-पॉइंट' दर का मतलब यह था कि पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस साल जुलाई में एक औसत परिवार ने सामान और सेवाओं के लिए लगभग 88% ज्यादा पैसे दिए.

कॉफी और चाय से बना रहे दूरी

ईरान में चाय और कॉफी का काफी ज्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।