ईरान पर होगी इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई? अमेरिका ने दी नई चेतावनी, धमकी के बाद बढ़े तेल के दाम

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति सुधरने की तरफ बढ़ती नहीं दिख रही है. तनाव के बीच यूएस ने एक बार फिर ईरान को बड़ी धमकी दी है. अमेरिका ने ईरान पर नई कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही चेताया कि यह इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. उनके मुताबिक, इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है, ताकि आगे बड़े सैन्य अभियान की जरूरत कम हो.
बेसेंट का यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ "आर्थिक युद्ध" की बात कही थी. ट्रंप ने ईरान की किसी भी तरह मदद करने वाले देशों को आर्थिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी. बेसेंट ने कहा कि इन प्रतिबंधों की विस्तृत जानकारी अगले सप्ताह दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका का हिज्बुल्लाह पर बड़ा एक्शन, घोषित किया प्रॉक्सी संगठन, 10 लोगों पर लगाया बैन धमकी के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं अमेरिका की ओर से ईरान पर नए वित्तीय प्रतिबंध लगाने की धमकी के बाद गुरुवार को तेल की कीमतें तीन हफ्ते से ज्यादा के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं.
यह प्रतिबंध मध्य पूर्व में करीब छह महीने से जारी युद्ध को खत्म करने के अमेरिकी प्रयासों का हिस्सा हैं. युद्ध के कारण लाखों बैरल तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है. वित्त मंत्री बेसेन्ट ने सीएनबीसी से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में तेल की कीमतों को लेकर इतनी चिंता क्यों हो रही है.
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है, तो इसका मतलब है कि बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू होने की संभावना कम है. अब तक हो चुकी हैं हजारों मौतें अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.
युद्ध का असर खाड़ी देशों तक भी पहुंचा है और इससे वैश्विक बाजारों में भी हलचल मची है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए जहाजों की आवाजाही को प्रभावित करने की अपनी क्षमता दिखाई है. यह समुद्री रास्ता फरवरी से पहले दुनिया के कुल व्यापारिक तेल का करीब पांचवां हिस्सा ले जाने के लिए इस्तेमाल होता था.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान के खिलाफ किया आर्थिक पाबंदी का एलान, मदद करने वाले देशों को दी चेतावनी
📡 स्रोत: NewsData.io