ईरान से जंग जीत रहा अमेरिका, घटेंगी तेल कीमतें: ट्रंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 10, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में जीत के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी। रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिडटर्म कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यह जंग जीत रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ का नाम बदलकर "ट्रंप स्ट्रेट" कर देना चाहिए।
ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान के नेता इससे खुश नहीं होंगे और उनका देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है।वहीं, ट्रंप ने एक बार फिर लेक ओंटारियो का नाम बदलने को लेकर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि लेक ओंटारियो का नाम बदलकर "लेक अमेरिका" रखा जाना चाहिए। उन्होंने कनाडा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और डील के लिए उत्सुक है।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राज्य न्यू मेक्सिको का नाम बदलकर "न्यू अमेरिका" कर देना चाहिए।
फाइल फोटो