विदेश

‘ईरान के साथ जारी युद्ध अमेरिका का संघर्ष युद्ध नहीं’, हजारों लोगों के मरने के बाद भी JD वेंस ने दिया अजीबो-गरीब बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘ईरान के साथ जारी युद्ध अमेरिका का संघर्ष युद्ध नहीं’, हजारों लोगों के मरने के बाद भी JD वेंस ने दिया अजीबो-गरीब बयान

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है. दोनों देशों को युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए 6 महीने से अधिक हो गए हैं. अब तक 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से न जाने कितने देश जल रहे हैं. इस युद्ध से वैैश्विक सप्लाई में भारी असर पड़ा है. इस बीच, अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट ने एक अजीब सा बयान दिया है. उनका कहना है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष को युद्ध नहीं कहेंगे.

खास बात है कि वेंस ने ऐसे वक्त पर यह बयान दिया है, जब ईरान और अमेरिका छह महीने से लगातार एक दूसरे के खिलाफ अटैक कर रहे हैं. बता दें, खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि इसकी वजह से उनकी सरकार को काफी परेशानी हो रही है.

ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट का नाम ट्रंप स्ट्रेट करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के आइडिया पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया, कही ये बात मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा- वेंस दरअसल, गुरुवार को वेंस ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया था.

इसमें उसने गुरुवार को सवाल किया गया कि क्या नवंबर में होने वाले अमेरिका के मध्यावधि चुनाव तक युद्ध खत्म हो जाएगा. इस पर वेंस ने कहा कि मैं इसे युद्ध नहीं बोलूंगा. अभी गोली थोड़ी चल रही है.

वेंस ने कहा कि मैं मानता हूं कि कुछ जगहों पर स्थिति खराब हुई है लेकिन 28 फरवरी को अमेरिका- इस्राइल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद बड़े स्तर की सैन्य लड़ाई शुरू हुई थी लेकिन वह सिर्फ कुछ सप्ताह तक ही चली थी.

ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'दुनिया जल्द ही देखेगी...', ईरान ने अमेरिका के खिलाफ बनाई नई रणनीति, रेजाई ने ट्रंप को दी धमकी शादी पर हमले की जांच कर रहा अमेरिका इस बीच, ईरान ने गुरुवार को भी अमेरिका के खिलाफ हमले किए.

ईरान ने कहा कि उसने कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान ने यह हमला एक शादी समारोह में हुए हमले का बदला लेने के लिए किया.

ईरान ने शादी पर हुए हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार माना. वहीं, जेडी वेेंस ने कहा कि अमेरिका शादी पर हुए हमलों की जांच कर रहा है. वेंस ने कहा कि मुझे पता है कि हम इसकी जांच कर रहे हैं.

हालांकि, मैं यह जरूर बोलूंगा कि ईरान का सरकारी मीडिया अब तक इस संघर्ष में हुए घटनाओं के बारे में भरोसेमंद जानकारी देने वाला नहीं रहा. मुझे इस वजह से इस दावे पर बहुत अधिक शक है. ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अमेरिका के पास खत्म हो गया गोला-बारूद?

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सफाई, जानें किसे कह दिया देशद्रोही मंगलवार को अमेरिका ने शादी समारोह पर कर दिया था अटैक बता दें, ईरान के रेड क्रिसेंट संगठन ने बताया था कि ईरान के तटीय शहर कुहैस्तक में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह पर हुए मिसाइल पर हमला किया था.

इसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- होर्मुज से तेल सप्लाई पर ट्रंप का दावा, लेकिन समुद्री आवाजाही के आंकड़े दे रहे कुछ और गवाही

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।