देश

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? राष्ट्रपति ट्रंप ने बता दी तारीख

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? राष्ट्रपति ट्रंप ने बता दी तारीख

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से कोई सीधा युद्ध नहीं हो रहा है. दोनों देश जुबानी जंग लड़ रहे हैं. हालांकि एक बार फिर दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के लिए बात चल रही है.

इसी बीच अमेरिका ने हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमेरिका ने बताया कि वह फिलहाल ईरान पर हमला क्यों नहीं कर रहा और कब करेगा.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा.

उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच करीब छह महीने से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए गंभीर बातचीत चल रही है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम ईरान के साथ गंभीर बातचीत कर रहे हैं.

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले हम किसी भी समय ईरान पर हमला नहीं करेंगे.

फरवरी में शुरू हुआ था युद्ध फरवरी में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसके बाद यह युद्ध शुरू हुआ. इस संघर्ष का असर ट्रंप की घरेलू लोकप्रियता पर भी पड़ा है.

वहीं, नवंबर में होने वाले चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सामने संसद में अपना मामूली बहुमत बनाए रखने की चुनौती है.

ऐसे में ईरान के साथ जारी युद्ध ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए राजनीतिक दबाव बढ़ा रहा है.

ट्रंप की लोकप्रियता हुई कम हाल ही में रॉयटर्स/इप्सोस के एक सर्वे के मुताबिक, करीब 60 फीसदी अमेरिकी ईरान को लेकर ट्रंप की नीति से सहमत नहीं हैं. इनमें रिपब्लिकन पार्टी के लगभग एक चौथाई समर्थक भी शामिल हैं.

इस युद्ध के कारण पेट्रोल की कीमतों में तेजी आई है.

वहीं, अमेरिकी मतदाताओं के लिए महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ता खर्च सबसे बड़ी चिंताओं में शामिल है.

ट्रंप को तेल की कीमतों में गिरावट ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्हें चुनाव के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है.

हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने या इससे बाहर निकलने के लिए क्या कदम उठाएगा.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।