देश

ईरान करने वाला है सरेंडर? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा, तेल कीमतों पर कर दी ये भविष्यवाणी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईरान करने वाला है सरेंडर? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा, तेल कीमतों पर कर दी ये भविष्यवाणी

US Iran War: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच हथियारों की जंग के साथ जुबानी जंग भी चल रही है.

एक तरफ अमेरिका लगातार युद्ध रोकने के लिए ईरान की प्रार्थना का दावा करते हैं, वहीं ईरान राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर देता है. एक बार फिर ट्रंप ने ईरान के समझौते करने की चाहत का दावा किया है.

साथ ही उन्होंने कच्चे तेल की कीमतों पर भी भविष्यवाणी की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान अमेरिका के साथ जल्द से जल्द समझौता करना चाहता है.

ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म होता है तो दुनिया में ऊर्जा और तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने में सफलता हासिल की है. The failing Nation of Iran wants to make a deal, quickly and badly. I will determine whether or not the U.S.A.

will choose to engage - The concept of which we are open to. Thank you for your attention to this matter! President DONALD J. TRUMP ( TS: Sep 14 2026, 11:32 AM ET )... pic.twitter.com/l6nWbFvOkf — Commentary Donald J.

Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) September 14, 2026 समझौते के लिए ईरान को बताया उत्सुक ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट किए.

इनमें उन्होंने ईरान के साथ संभावित बातचीत, दुनिया में तेल और ऊर्जा की आपूर्ति, अमेरिका के रक्षा उत्पादन और देश में महंगाई जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते के लिए काफी उत्सुक है.

उन्होंने बताया कि अमेरिका इस समय यह विचार कर रहा है कि तेहरान के साथ बातचीत शुरू की जाए या नहीं.

ट्रंप के मुताबिक, अगर दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ेगा और तेल की कीमतें नीचे आ सकती हैं.

ईरान को बताया कमजोर देश पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ईरान जैसा कमजोर होता देश जल्द से जल्द और अपनी शर्तों से समझौता करना चाहता है.

हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अमेरिका इस समझौते में शामिल होना चाहता है या नहीं. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।